नई दिल्ली (ईएमएस)। सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा के बायोलॉजी के पेपर लीक होने के मामले में एक और मुख्य आरोपी की पहचान की है। सीबीआई ने मूलत: महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली एक वरिष्ठ बॉटनी विषय की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मनीषा मंडहरे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच रखने का अधिकार था। सीबीआई के मुताबिक, अप्रैल 2026 में मनीषा मंडहरे ने पुणे की मनीषा वाघमारे (जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है) के जरिए नीट के छात्रों को एकत्र किया और अपने पुणे स्थित घर पर विशेष कोचिंग क्लास चलाई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/ मई/2026