जबलपुर (ईएमएस)। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन जबलपुर की अध्यक्ष ज्योत्सना सिंह ठाकुर, महासचिव राम किशोर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के स्थानीय स्कूल किड्स कॉलेज में 8 से 10 मई तक एम.पी. स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 आयोजित की गई, जिसमें जबलपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। जिसमें उत्कर्ष कुमार जैन अंडर 9 में 30 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान हर्षवर्धन रेड्डी अंडर 9 में 31 किलोग्राम, विवेक बर्मन अंडर 16 में 70 किलोग्राम एवं तृतीय स्थान गौरी शुक्ला अंडर 15 में 46 किलोग्राम , शिवानी कुशवाहा अंडर 9 में 24 किलोग्राम , रागिनी कुशवाहा अंडर 9 में 22 किलोग्राम में स्थान प्राप्त किया, जबलपुर जिला किक बॉक्सिंग के कोच नरेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलता पाई। इस अवसर पर जीते हुए खिलाड़ियों को किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योत्सना सिंह ठाकुर, महासचिव राम किशोर सोनी, लक्ष्मी क्षेत्री, प्रकृति क्षेत्री, अमर कदम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की है । सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026 / 06.28