नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्लीवालों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से राजधानी में 16 से 19 मई के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की चेतावनी दी गई है। दिल्लीवालों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, बीच में आंशिक रूप से बादल छाने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से राजधानी में 16 से 19 मई के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने और तेज जमीनी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 16 मई को दिल्ली का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन के समय हवा की रफ्तार सामान्य (10 से 15 किमी प्रति घंटा) रहेगी। रविवार 17 मई को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार बीच-बीच में 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/ मई/2026