नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण और डीजल-पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बीच राहत की एक नई किरण दिखाई दे रही है। दिल्ली सरकार जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को जमीन पर उतारने की तैयारी में है। पिछले महीने ही इस नीति का मसौदा (ड्राफ्ट) आम जनता और विशेषज्ञों के सुझावों के लिए जारी किया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संकेत दिए हैं कि इस नीति को बेहद व्यवस्थित तरीके से अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और पारंपरिक ईंधन की भारी किल्लत के बीच इस नीति की उपयोगिता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। वर्तमान समय में डीजल और पेट्रोल की कीमतें आम आदमी के बजट से बाहर हो रही हैं। सीमित संसाधनों और कच्चे तेल के आयात पर बढ़ती निर्भरता के कारण भविष्य में भी इन कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। ...../नई दिल्ली/ईएमएस/16/ मई/2026