नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाल के वर्षों में शहर के सबसे बड़े पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार में से एक की तैयारी कर रहा है। इसमें शहर के कुछ सबसे भीड़भाड़ वाले बाजारों और ट्रैफिक से भरे इलाकों में 49 सरफेस पार्किंग और नौ मल्टीलेवल प्रोजेक्ट दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले और जाम से जूझते बाजारों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते गाड़ियों के दबाव और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कमर कस ली है। एमसीडी ने राजधानी के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े पार्किंग प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में 49 नई सरफेस (रोडसाइड) पार्किंग और 9 बड़े मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट्स बनाए जाएंगे। एमसीडी दिल्ली के सबसे व्यस्त कमर्शियल और रिहायशी इलाकों जैसे करोल बाग, रोहिणी, नजफगढ़, पीतमपुरा और सिटी-एसपी जोन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने जा रहा है। 49 सरफेस पार्किंग प्रस्तावों में से पांच करोल बाग में, 8 सिटी-एसपी जोन में, 3 रोहिणी में और 10 नजफगढ़ में हैं। कुछ प्रस्ताव सिविल लाइंस, शाहदरा उत्तर और दक्षिण, पश्चिम, केशव पुरम और मध्य जोन में भी प्रस्तावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई जगहों की पहचान पहले ही की जा चुकी है, जबकि कई अन्य इलाकों में निरीक्षण और फिजिबिलिटी स्टडी चल रहे हैं। इन इलाकों में सड़क किनारे खाली जमीन, खाली प्लॉट और मार्केट के पास की जगहों का मूल्यांकन किया जा रहा है ताकि उन्हें व्यवस्थित पार्किंग सुविधाओं में बदला जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमसीडी ने जमीन की पहचान करना शुरू कर दिया है। इसके प्रस्ताव पहले से ही प्रक्रिया में हैं और कई जमीन मालिक एजेंसियों से मंजूरी मांगी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट दो-तीन साल में पूरा होने की संभावना है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/ मई/2026