जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना अतंर्गत मदर टेरेसा नगर नर्मदा परिसर में एक शराबी ने बिना किसी कारण के घर सामने टहल रहे एक जनरल स्टोर संचालक के साथ गालीगलौज कर चाकू से हमला कर दिया| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदर टेरेसा नगर नर्मदा परिसर निवासी 33 वर्षीय जनरल स्टोर संचालक 33 वर्षीय दीपक सोनी गत रात लगभग 11 बजे खाना खाने के बाद घर के सामने टहल रहा था उसी समय बजरंग नगर निवासी अंकुश ठाकुर शराब के नशे में आया और बिना किसी कारण उसके साथ गाली गलोज करने लगा, मना करने पर मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026 / 05.50