क्षेत्रीय
16-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मझौली थाना अतंर्गत बचैया मेन रोड ग्राम मोहनिया बगीचा के पास खड़े होकर बात कर रहे चार युवकों में दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए, वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया| मझौली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेलखाडू कटंगी निवासी 31 वर्षीय इरशाद अंसारी अपने भाई शहजाद और कर्मचारी कमल रैदास, आसिफ अंसारी के साथ ग्राम बिछिया से टेंट का सामान लोडिंग वाहन में लोडकर ग्राम बेलखाडू जा रहे थे| शाम लगभग 7 बजे बचैया मेन रोड ग्राम मोहनिया बगीचा के पास पहुंचे और गाड़ी किनारे लगाकर चारों निस्तार कर वहीं पेड के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी बचैया तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 एफए 6016 के चालक ने शहजाद एवं कमल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए, वहीं कार चालक भीड़ एकत्रित होते देख वहां से भाग गया। इरशाद और आसिफ ने दोनों घायलों को उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026 / 05.51