- पीपल और बरगद की परिक्रमा की गई जबलपुर (ईएमएस)। शनिवार को वट सावित्री का पर्व मनाया गया। इस दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु और परिवार की सुख शांति के लिए वट सावित्री की पूजा करती है। वट सावित्री व्रत मंा ‘वट’ और ‘सावित्री’ दोनों का खास महत्व माना गया है। पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है। पुराणों की मानें तो वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है। वट सावित्री व्रत का महत्व........ इस व्रत में बरगद पेड़ के चारों ओर घूमकर रक्षा सूत्र बांधा और आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सुहागिनों एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। इसके अलावा पुजारी से सत्यवान और सावित्री की कथा सुनती हैं। नवविवाहिता सुहागिनों में पहली बार वट सावित्री पूजा का अलग ही उत्साह रहता है। वट सावित्री के व्रत के दिन बरगद पेड़ के नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस व्रत में महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पतिव्रत से पति सत्यवान को दोबारा जीवित कर लिया था। दूसरी कथा के अनुसार मार्कण्डेय ऋषि को भगवान शिव के वरदान से वट वृक्ष के पत्ते में पैर का अंगूठा चूसते हुए बाल मुकुंद के दर्शन हुए थे, तभी से वट वृक्ष की पूजा की जाती है। वट वृक्ष की पूजा से घर में सुख-शांति, धनलक्ष्मी का भी वास होता है। वट वृक्ष रोग नाशक भी है। दुर्गा हनुमान मंदिर परिसर में वट सावित्री पूजन.......... जबलपुर/ज्येष्ठमास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सार्वजनिक दुर्गा हनुमान मंदिर प्रांगण सरस्वती कॉलोनी में सुबह से ही मातृशक्तियों द्वारा अखंड सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक वट वृक्ष की रक्षासूत्र रोरी चंदन सुपारी अक्षत नारियल बरगद का का फ़ल मिठाई दीपक इत्र इत्यादि अर्पण कर बड़ी श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन आरती कर कथा सुनी।सभी ने पेड़ की परिक्रमा करते भजन गीत गाकर धूमधाम से पर्व मनाया। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजन में ब्रह्मा विष्णु ओर महेश तीनों देवताओं का वास है जिसमें सावित्री माता का विशेष पूजन किया जाता है।इस अवसर पर प्रतिभा भापकर,अनिता गुप्ता,शकुन ठाकुर,रश्मि चौधरी,किशोरी सोनी,सुनीता शर्मा,सुषमा अग्रवाल,अनिता शर्मा,अनु कूचियां,अर्चना पटेल,सुमन चौहान,सरिता शास्त्री,रेखा तिवारी,पूजा शर्मा,प्रति गुप्ता,रजनी पटेल,विनीत गुप्ता,वंदना बिल्थरिया,नीलू उपाध्य,रानी तिवारी,वंदना बिल्थरिया,गीत सुहाने,सरिता विश्वरी,अर्चना नमा,संध्या सोनी,मुनमुन सोनी,सुमन पांडे,राखी कोष्टा,पं वीरेंद्र दुबे,अध्यक्ष देवेंद्र नेमा सहित समिति के अनेक भक्तजन,मातृ शक्तियों ने पूजन अर्चन किया। सुनील साहू / मोनिका / 16 मई 2026 / 05.13