क्षेत्रीय
16-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर साकेत मालवीय ने शनिवार को गेहूं उपार्जन केंद्र कुकावली एवं पिपरई का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मालवीय ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता तथा गेहूं के सुरक्षित भंडारण की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जित गेहूं का परिवहन कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। साथ ही स्वीकृति पत्रक तैयार करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने तथा शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुंगावली इसरार खान, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। ईएमएस/ मोहने/ 15 मई 2026