अशोकनगर (ईएमएस)। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले के 4 विकासखण्डो में किसानों एवं वैज्ञानिको के मध्य सीधा सम्पर्क कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषको. को देने हेतु 4 कृषि रथो को रवाना किया गया है। जिला स्तर पर कृषि रथ को अनुविभागीय अधिकारी शुभ्रता त्रिपाठी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान डॉ. बीएस गुप्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र अशोकनगर, अमित सिंह उप संचालक कृषि, गबरू ग्रेवाल सहायक संचालक उद्यानिकीं, मुकेश रघुवंशी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। यह रथ जैविक खेती, प्राकृतिक खेती नरवाई प्रबंधन, ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण, मृदा स्वास्थ कार्ड, फसल विवधिकरण, विभागीय योजनाओ का प्रसार-प्रचार करने हेतु ग्राम पंचायतो में भ्रमण करेगे। कृषि रथों के माध्यम से कृषि, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन, के अधिकारी कृषको को विभागीय योजना की जानकारी दी जायेगी। ईएमएस/मोहने/ 15 मई 2026