क्षेत्रीय
16-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए नगर निगम द्वारा वार्ड 44 में स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर में पहले से अधिक सजगता आई है, लेकिन अभी भी आमजनों को और सजक होने की जरूरत है। स्वच्छता संवाद में रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, अवधेश कौरव एमआईसी सदस्य , पार्षद श्रीमती श्रीमती यामिनी नवीन परांडे,पार्षद अंकित कट्ठल ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षसुधीर गुप्ता शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्वच्छता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता के मामले में नगर निगम बहुत सजग है। आपको भी अपने शहर के लिए सजग होना होगा जिससे शहर की स्वच्छता मैं सुधार होगा। उन्होंने सभी से यह भी अपील की कि आप सभी लोग अपनी गली मोहल्ले कॉलोनी को साफ रखने की जिम्मेदारी लें पार्षद श्रीमती यामिनी नवीन परांडे ने कहाकी आप अपने घर से निकलने वाला कचरा गाड़ी में ही डालें । यदि गाड़ी किसी बजे एक दिन नहीं आती है तो कचरे को डस्टबिन में स्टोर कर रखें दूसरे दिन गाड़ी आने पर कचरा गाड़ी में ही डालें। कचरा सड़क या कहीं इधर-उधर ना डालें। पार्षद अंकित कट्ठल ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आप अपने पर्सनल वाहन से कचरा बाहर रोड पर ना फेक ना ही पान सुपारी थूके। आप अपने शहर को गली मोहल्ले सड़कों को अपना समझे एवं अपने घर की नजरिया से देखें तो मुझे लगता है कि आप भी शहर में गंदगी नहीं करेंगे एवं अपने शहर को सुंदर स्वच्छ स्वस्थ और साफ रखेंगे। सुधीर गुप्ता ने कहाकि आप सभी लोग अपने आसपास के लोगों से विनम्रता पूर्वक आग्रह करें की कचरा बाहर ना डालें। अवधेश कौरव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का स्वच्छता में सहयोग की आवश्यकता है। जब तक ग्वालियर का प्रत्येक नागरिक जागरुक होकर एवं स्वच्छता में सहयोग नहीं करेगा तब तक हम अपने ग्वालियर को स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ नहीं बना सकते।