ग्वालियर ( ईएमएस ) । जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे वार्ड क्रमांक 23 की टीम 23/बी एवं टीम 23/एफ के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे वार्ड 18 की टीम 18/ए एवं टीम 18/जी के मध्य, तीसरा मैच सायं 6 बजे वार्ड 60 की टीम 60/जी एवं टीम 60/एम के मध्य, चौथा मैच सायं 7 बजे वार्ड 21 की टीम 21/बी एवं टीम 21/एफ के मध्य, पांचवा मैच सायं 8 से वार्ड 28 की टीम 28/ई एवं टीम 28/एफ के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच वार्ड 27 की टीम 27/सी एवं टीम 27/एफ के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में रोजाना न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये जा रहे है। मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न मैचों में अतिथियों के रूप में महेश मुदगल्, द्वारिकाधीश मंदिर न्यास के अध्यक्ष पारस जैन, चेम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष बसंत अग्रवाल, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, पार्षद केदार बरहादिया एवं पार्षद सुरेन्द्र साहू मौजूद रहें। आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 23 की टीम 23/बी एवं टीम 23/एफ के मध्य खेला गया। टीम 23/एफ ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 66 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 23/बी ने 5 ओवर 2 बाॅल में 71 रन बनायें और मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच राहुल को 49 रन बनाने पर मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/ए एवं टीम 18/जी के मध्य खेला गया। टीम 18/जी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 141 रन बनाये, जिसमें टूर्नामेंट का पहला शतक सूरज ने जडा। जिसके विरूद्ध टीम 18/ए ने 8 ओवर में 77 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच 100 रन बनाने पर सूरज को दिया गया। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/जी एवं टीम 60/एम के मध्य खेला गया। टीम 60/जी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर टीम 60/एम ने 8 ओवर में 57 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/जी ने 5 ओवर 5 बाॅल में 58 रन बनाये और मैच जीत गई। मैन ऑफ द मैच होतम सिंह कुशवाह को दिया गया।