राज्य
इन्दौर (ईएमएस) देश के प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में शुमार इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा आज दिनांक 17 मई 2026, रविवार को सुबह 11.30 बजे इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित की गई है। इन्दौर प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी ने जानकारी देते बताया कि साधारण सभा में कार्यसूची अनुसार 1. प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी की ओर से आभार 2. आगामी कार्यक्रमों की जानकारी 3. सदस्यता शुल्क के संबंध में जानकारी 4. नवीन सदस्यता हेतु साधारण सभा का अनुमोदन 5. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों को शामिल किया जाकर सभा पटल पर रखा जाएगा। आनंद पुरोहित/ 16 मई 2026