क्षेत्रीय
17-May-2026


गढ़वा(ईएमएस)।जिले में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।जिला जन संपर्क कार्यालय से द्वारा जारी सूचना के अनुसार,16 मई से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है।भारत की जनगणना-2027 देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना होगी।इसे दो अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।इसके तहत प्रथम चरण में 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी।दूसरे चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक मुख्य जनसंख्या गणना का कार्य संपन्न किया जाएगा।बताया गया कि गढ़वा में 2800 से अधिक कर्मियों की फौज तैनात जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पूरे गढ़वा में जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए कुल 23 चार्ज बनाए गए हैं।इनमें 3 शहरी और 20 ग्रामीण चार्ज शामिल हैं।इस महाअभियान के लिए जमीन पर 421 पर्यवेक्षक और2411 प्रगणक की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो हर घर का दरवाजा खटखटा रहे हैं।बताया गया कि पहले चरण के दौरान प्रगणक जब आपके घर पहुंचेंगे, तो वे कुल 33 प्रश्नों के आधार पर डेटा ऑनलाइन फीड करेंगे। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी, प्रशासन का कहना हैं कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में जिले की विकास योजनाओं,सड़कों-अस्पतालों जैसे आधारभूत संरचना के विस्तार और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।सभी जिलेवासी प्रगणकों का सहयोग करें और उन्हें बिल्कुल सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। कर्मवीर सिंह/17मई/26