क्षेत्रीय
रामगढ़(ईएमएस)।रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर रविवार को रेड चिल्ली रेस्टोरेंट रामगढ़ में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जे पी सिंह और कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 मई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक में शत्रुघन कुमार, गंगाधर महतो, शुभम वर्मा, स्मृति भारद्वाज, राहुल शर्मा, विवेक लकड़ा समेत अन्य टेक्निकल ऑफिशियल भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। कर्मवीर सिंह/17मई/26