रामगढ़(ईएमएस)।जिला अभिभावक संघ की बैठक रविवार को सिदो कान्हू मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने की, जबकि संचालन राजेश कुशवाहा ने किया।बैठक में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली, स्कूल डेवलपमेंट, एनुअल चार्ज और किताबों के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।अभिभावकों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।बैठक में रामप्रसाद चंद्रभान शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में राजेश कुमार, सरवन कुमार, रोहित कुमार, मदन मुंडा, रवि कुमार, विनोद कुमार, अंकित शर्मा, ललित कुमार, संजय महतो, विनोद साहू, मिथुन गोस्वामी, ट्विंकल, रंजीत जायसवाल, राजेश राणा, मनीष कुमार समेत कई अभिभावक उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/17मई/26