क्षेत्रीय
17-May-2026


रामगढ़(ईएमएस)।रोटरी सेंट्रल रामगढ़ की ओर से आज तीलटांड़ रेवता में महिलाओं और बच्चों के बीच साड़ी, कपड़े और विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई।इस सेवा कार्य में मनीषा गोयल और पवन गोयल की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया।अध्यक्ष विशाल बासुदेव ने कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ हमेशा की तरह समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य जारी रखेगा और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में रमा शर्मा का भी विशेष योगदान रहा।इसके अलावा डॉ. शरद जैन, मोनिका बासुदेव और अरविंद गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/17मई/26