खेल
17-May-2026
...


रोम (ईएमएस)। यूक्रेन की एलीन एलिना स्वितोलिना ने अमेरिका की कोको गॉफ को हराकर इटेलियान ओपन टेनिस खिताब जीत लिया है। स्वितोलिना ने महिला एकल सेमीफाइनल में गॉफ को एक रोमांचक मुकाबले में 6-4, 6-7 3, 6-2 से हराया। ये मैच लगभग 2 घंटे 49 मिनट तक चला। ये तीसरी बार है जब गॉफ ने ये खिताब जीता है। इससे पहले साल 2017 और 2018 में भी गॉफ ने ये खिताब जीता था। मैच के पहले सेट में ही गॉफ ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली थी पर आठवें गेम में गॉफ की दो डबल फॉल्ट्स उन्हें भारी पड़ गयी। स्वितोलिना ने इसके बाद ब्रेक हासिल कर वापसी कर ली। इस खिलाड़ी ने नौवें गेम में तीन ब्रेक अंक बचाए और 6-4 से पहला सेट जीत लिया। वहीं दूसरे सेट में गॉफ की वापसी अच्छी रही। दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे कड़ी टक्कर हुई । गॉफ ने 11वें गेम में ब्रेक हासिल किया पर उनके सर्व करने के दौरान ही स्वितोलिना ने मुकाबला टाईब्रेक तक पहुंचा दिया। टाईब्रेक में गॉफ ने शानदार खेल दिखाया और 7-3 से जीत दर्ज कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद तीसरे सेट में स्वितोलिना ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पांचवें और सातवें गेम में ब्रेक हासिल कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। । चैंपियनशिप के लिए सर्व करते समय उन्होंने तीन ब्रेक अंक भी बचाए और अपनी जीत तय की। यूक्रेनी खिलाड़ी ने जीत पर खुशी जतायी पर कहा कि उसे इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। ईएमएस 17मई 2026