राष्ट्रीय
17-May-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और रद्ध मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट करते हुए कहा, ‘पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई, सीबीआई जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।’ इसी के साथ राहुल गांधी ने आगे कहा, कि नीट 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। शिक्षा मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई जांच कर रही है। मोदी जी देश आपसे यह सवाल पूछ रहा- जवाब दें, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं? सीबीएसई का भी उठाया मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए सीबीएसई का मामला भी उठाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, कि सीबीएसई के खराब ओएसएम सिस्टम के कारण 12वीं के अनेक छात्रों को उम्मीद से कम अंक मिले। इस कारण कई छात्र कॉलेज में एडमिशन की योग्यता खो बैठे हैं। सीबीएसई ने अब 9वीं क्लास के लाखों छात्रों को 1 जुलाई से नई भाषा सीखने को कह दिया है। न कोई शिक्षक है, न कोई किताब और 14 साल के बच्चों को काम चलाऊ उपाय के तौर पर 6वीं कक्षा की किताबें थमा दी गई हैं। हिदायत/ईएमएस 17मई26