क्षेत्रीय
17-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय मानस भवन गौशाला पर शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा पदाधिकारी गण समाज जन एवं कार्यकर्ताओं से संवाद सुखद है, उत्साह जनक उपस्थिति में हुआ यह संवाद हमारे संगठन आत्मक अभियान को ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष डॉ के.पी. यादव, रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ जयमंडल सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं ओबीसी समाज के सभी प्रमुख जन उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा की जनहितैषी सरकार के विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का भला हो रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के चलते भले ही अभी देश में रसोई गैस पेट्रोल डीजल की कमी रही हो लेकिन प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी नेतृत्व में सरकार द्वारा कहीं भी सप्लाई में बाधा नहीं आने दी गई और हर घर में रसोई गैस उपलब्ध कराई। लेकिन अब हमें भी प्रधानमंत्री के आव्हान को ध्यान में रखकर को चलना है। हमें पेट्रोल डीजल रसोई गैस का संयमित उपयोग करना है। देश में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने की खरीद नहीं करना प्रधानमंत्री का यह संदेश आम जन तक पहुंचना है। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 17 मई 2026