- सोना 551 रुपए और चांदी 3118 रुपए से अधिक लुढ़की नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और अंतर्राष्ट्रीय कॉमेक्स (कॉमेक्स) दोनों पर कीमती धातुओं के भाव लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना लगभग 1,58,550 रुपये और चांदी 2,68,750 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रही थी, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह कॉन्ट्रैक्ट 471 रुपये की कमजोरी के साथ 1,58,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,58,547 रुपये था। खबर लिखे जाने तक, यह 551 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,996 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में इसने 1,58,341 रुपये का उच्च और 1,57,547 रुपये का निचला स्तर छुआ। गौरतलब है कि इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये का सर्वोच्च स्तर भी छुआ था। इसी तरह एमसीएक्स पर चांदी के जुलाई कॉन्ट्रैक्ट ने भी सुस्त शुरुआत की। यह 4,486 रुपये की तेज गिरावट के साथ 2,67,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,71,886 रुपये था। वर्तमान में यह 3,118 रुपये टूटकर 2,68,768 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिन के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,69,890 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,64,949 रुपये रहा। इस साल चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर भी बनाया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी का रुख बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,547.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,561.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक, यह 27.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,534.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी 76.20 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद 2.49 डॉलर गिरकर 75.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिसका पिछला बंद भाव 77.54 डॉलर था। सतीश मोरे/18मई ---