इन्दौर (ईएमएस) देश के प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में शुमार इन्दौर प्रेस क्लब की नव गठित कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पहली साधारण सभा कल प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में सम्पन्न हुई। नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों के अनुसार इस सभा के साथ ही अपार उत्साह मे स्नेहिल सहयोग के प्रति सभी सदस्यों वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ नवीन कार्ययोजना का सूत्रपात हुआ। इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी, गजानंद वर्मा, अन्ना दुराई, शैलेश पाठक के हाथों सदस्यों को बीमा पालिसी का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष दीपक कर्दम ने आगामी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने प्रेस क्लब का आर्थिक ब्यौरा पेश किया। सभा में उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सुश्री प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेडके, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूनम शर्मा, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, श्याम कामले, विजय भट्ट, अंशुल मुकाती, लक्ष्मीकांत पंडित, अभिषेक रघुवंशी, नितिन जैन विशेष रूप से मौजूद थे। आनंद पुरोहित/ 18 मई 2026