क्षेत्रीय
18-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पूज्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी के संसघ सानिध्य में आम समाज संगठन एवं श्रुति फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित होने वाले छात्रवृत्ति एवं होनहारों बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं छात्रवृत्ति श्रुत फाउंडेशन के न्यासी इन्द्रकुमार वीणा सेठी परिवार द्वारा समाज के होनहार छात्र प्रियम जैन का सम्मान किया। प्रियम बगैर किसी कोचिंग के ह्युमिनिटीज में 96% अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर समाज के मेधावी बेटे-बेटियों का सम्मान भारत किया गया। दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे इंदौर जैन समाज के होनहार प्रतिभाशाली छात्र प्रियम (लवी) जैन, जिन्होंने CBSE कक्षा 12 के घोषित परिणाम में ह्युमिनिटीज ब्रांच में 96% अंक प्राप्त कर पूरे शहर में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। विशेष बात यह है कि प्रियम ने बिना किसी कोचिंग/ट्यूशन के, लगातार सेल्फ स्टडी से कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है। इन्द्रकुमार वीणा सेठी ने बताया कि समाज की इस बहुमुखी प्रतिभा सहित अन्य प्रतिभावान बेटे-बेटियों को मंच पर शॉल, श्रीफल, अलंकरण प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव आदित्य सागर ने संबोधित करते हुए सभी छात्रों को निरंतर पुरुषार्थ एवं धर्म के साथ विद्या अर्जित करने की प्रेरणा दी। और मंगल आशीर्वाद दिया। समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: श्रुति फाउंडेशन के दानवीर श्रेष्ठी इन्द्र -वीणा सेठी, इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के सर्व मान्य अध्यक्ष आनंद, नवीन गोधा महामंत्री हर्ष जैन, सुशील पांड्या, टीके वेद, हंसमुख गांधी, अक्षय कासलीवाल, आकाश जैन कोल, अजय जैन, मिटां विश्व जैन संगठन के मंयक जैन, प्रदीप बड़जात्या कमलरावका सहित समाज के वरिष्ठ जन एवं पदाधिकारीगण, उपस्थित रहे । इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चे-बच्चियाँ आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। सेल्फ स्टडी से 96% लाना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। श्रुति फाउंडेशन एवं जैन समाज का यह प्रयास प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कदम है। आनंद पुरोहित/ 18 मई 2029