राष्ट्रीय
18-May-2026
...


-लेब की जांच में माँ के दूध में खतरनाक तत्व भोपाल (ईएमएस)। भोपाल में किए गए एक शोध ने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल के सहयोग से 50 माताओं के ब्रेस्ट मिल्क की जांच कराई गई, जिसमें करीब 70 प्रतिशत सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में कई माताओं के दूध में सोडियम, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे तत्व अधिक मात्रा में पाए गए, जबकि कुछ में कैल्शियम की कमी मिली। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि कई सैंपल में पारा (मरकरी) जैसे जहरीले तत्व भी मिले। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब खानपान, प्रदूषण और रासायनिक पदार्थों के संपर्क के कारण यह स्थिति बन रही है। डॉक्टरों ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी है। तत्व मानक रेंज ज्यादा मात्रा वाले सैंपल सोडियम 140-160 76% फॉस्फोरस 120-150 54% आयरन 0.2-0.5 98% कॉपर 0.2-0.4 30% मरकरी 0.001 4% नंदिनी परसाई/18 मई 2026