क्षेत्रीय
18-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण के कार्य जारी है। इसी क्रम में बागल्दा तालाब पर घाट के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है। परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री विक्रम जाट ने बताया कि अभियान के तहत बागल्दा स्थित तालाब के घाट की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य कराये गये है तथा घाट की रंगाई पुताई कर उसे आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।