क्षेत्रीय
18-May-2026
...


- नई नगर पालिका में अखंड योग साधना के 1000 दिन पूरे, हुआ भव्य आयोजन - योग में शामिल योगी। शाजापुर (ईएमएस)। नई नगर पालिका परिषद परिसर में चल रही नियमित और अखंड योग साधना के 1000 दिन पूरे होने पर सोमवार को अनुभव साझा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद ने साधकों से कहा कि योग तन, मन और जीवन को संवारने की विधा है। उन्होंने शहरवासियों से योग अपनाने की अपील की और योग स्थल पर जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाश जामलिया द्वारा गीता श्लोक वाचन से हुई। इस दौरान विधायक ने नियमित योग करने वाले 88 वर्षीय मनोहरलाल शर्मा और 78 वर्षीय दिनेश आर्य का विशेष सम्मान किया। गायत्री सिंह, अनीता सोनी और गोकुल मालवीय ने योग से हुए स्वास्थ्य लाभ के अपने अनुभव साझा किए। अतिथियों का स्वागत अंजू शुक्ला, जैमिन पटेल और बहादुर सिंह ने किया। आयोजन में योग आयोग के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, विवेक दुबे, बाबूलाल गोयल, आरोग्य भारती के प्रांतीय प्रमुख मनोहर लाल सोनी, कन्हैयालाल पड़ीहार, डॉ. घनश्याम दीक्षित, आयुष विभाग के चिकित्सक और कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश पांचाल, नारद उपाध्याय सहितयोग प्रेमी मौजूद रहे। संचालन योगाचार्य सत्यनारायण पाटीदार एवं गोपाल कुंभकार ने किया तथा आभार ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा ने माना। ईएमएस/ मोहने/18 मई 2026