- प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। शाजापुर (ईएमएस)। जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई बर्बर मारपीट और इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद आक्रोशित हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मृतका का शव शाजापुर के ट्रैफिक पॉइंट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार घटना रात के समय सारंगपुर-अकोदिया रोड स्थित लसूडिया मेहा जोड़ पर हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इब्राहिम खां निवासी ग्राम मुड़लाय और मृतका अनीता बाई पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे से परिचित थे। घटना के वक्त दोनों साथ थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और इब्राहिम ने अनीता के साथ बुरी तरह मारपीट की। गंभीर रूप से घायल अनीता को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे देवास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी इब्राहिम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद सोमवार शाम करीब 4 बजे शाजापुर ट्राफिक पाईंट पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने अनीता का शव रखकर जमकर नारेबाजी की और दोषी को फांसी की सजा दिए जाने तथा उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। इस दौरन बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिकारियों ने बुलडोजर चलाने का लिखित आश्वासन देकर मामला शंात कराया। ईएमएस/ मोहने/18 मई 2026