क्षेत्रीय
18-May-2026
...


- स्वीपिंग मशीनों से प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई, अधिकारी कर रहे मैदानी निरीक्षण कटनी (ईएमएस)। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं वर्षा ऋतु के दौरान सुगम जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर सफाई कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार शहर के मुख्य मार्गों पर आधुनिक स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नाले-नालियों की व्यापक सफाई एवं गाद निकासी का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। मैदानी स्तर पर हो रहा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण जिला स्तरीय एवं नगर निगम के नोडल अधिकारी मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण कर सफाई कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही संबंधित अमले को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार के प्रयास जारी स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्धेश्य से जिला स्तरीय अधिकारी एवं निगम के नोड़ल अधिकारियों द्वारा रोजाना प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाकर कमियां पाये जानें पर तत्काल ही सुधारात्मक कदम उठाये जा रहे है। स्वीपिंग मशीन से वायु गुणवत्ता में सुधार निगम प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ ही नगर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के हेतु आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन से नगर के विभिन्न मार्गों की सफाई का कार्य निरंतर जारी है। मशीन के माध्यम से विगत रात्रि बस स्टैंड से चांडक चौक, ओवरब्रिज होते हुए कटाएघाट मोड़ से माधवनगर गेट, झिंझरी एवं पीरबाबा तक मुख्य मार्ग एवं डिवाइडर किनारे की मिट्टी एवं धूल की सफाई का कार्य किया गया। नाले नालियों की सफाई स्वास्थय अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डो के नाले एवं नालियों से सुगम जल निकासी की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बिरसा मुंडा वार्ड सुलभ काम्पलेक्स एवं पुरैनी शासकीय स्कूल के पीछे, इंदिरा गांधी वार्ड बस स्टैंड क्षेत्र, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड गाटर घाट रोड, महात्मा गांधी वार्ड बोरा गली, जयप्रकाश वार्ड स्थित धर्मलोक हॉस्पिटल वाला नाला एवं नई बस्ती क्षेत्र की विभिन्न नालियों, जगमोहनदास वार्ड स्थित संतनगर, आचार्य विनोवा भावे वार्ड में बरसाती पानी की निकासी हेतु कच्चा नाले की सफाई, वीनस होटल के पास, रघुनाथ गंज वार्ड गोल बाजार, नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी के सामने एवं अजय खंडेलवाल जी की मिल के पास, सायना हेल्थ क्लब के सामने, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सामने, स्थित नाला, फारेस्टर वार्ड जयहिंद चौक से रंगनाथ थाना एवं भीमराव चौक तक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड आरपीएफ थाना के पास वाला नाला, सीएलपी वार्ड के विभिन्न स्थलों, मंगलनगर, हेमूकालाणी वार्ड राय कालोनी, बाबा नारायण शाह वार्ड राजेश एजेंसी के सामने सहित नगर के अन्य विभिन्न वार्डो के छोटे एवं बड़े नाले- नालियों की सफाई का कार्य किया जाकर जमा शिल्ट एवं अपशिष्ट का उठाव कार्य किया गया। ईएमएस / 18/05/2026