असर; भानपुर-शिवनगर में भी सप्लाई नहीं भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते राजधानी के करीब 25 इलाकों में मंगलवार को 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें बरखेड़ीखुर्द, मेंडोरा, शारदा विहार, भानपुर, शिवनगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ईरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटिर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कोरल कासा, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुख सागर, बीडीए कॉलोनी, चित्रकूट, शिव नगर फेस-1, 2 और 3 एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक राजगालिया कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बरखेड़ीखुर्द, बरखेड़ीकलां, डेयरी स्टेट कॉलोनी, चंदनपुरा, मेंडोरा, शारदा विहार कॉलोनी एवं आसपास। आशीष पाराशर/18 मई2026