राज्य
18-May-2026
...


राजेंद्र कुमार नामदेव अध्यक्ष निर्वाचित, भीकम सिंह कोषाध्यक्ष एवं सुभाष चंद्र वर्मा महामंत्री बने भोपाल(ईएमएस)। नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन 2026-29 में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार नामदेव (गाडरवारा) 106 मतों से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर भीकम सिंह नामदेव (भोपाल) 246 मतों से विजयी रहे तथा महामंत्री पद पर सुभाष चंद्र वर्मा (इंदौर) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव, एडवोकेट के अनुसार मतदान प्रक्रिया 17 मई 2026 को भोपाल स्थित नामदेव समाज सामुदायिक भवन में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। लगभग 1237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना उपरांत निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्वाचन समिति ने सभी समाजजनों, मतदाताओं एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। चुनाव में विजय उपरांत राजेंद्र कुमार नामदेव ने जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल पहुंचकर दादाजी गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नामदेव समाज के ज्वाला प्रसाद नामदेव एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित हुए तथा समाज विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव साईंखेड़ा वाले पूर्व में नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजेंद्र कुमार नामदेव उनके साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं तथा उन्हें दादाजी गुरुदेव का परम भक्त माना जाता है। इस अवसर पर दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं ट्रस्टी एवं संरक्षक सदस्य नामदेव विकास परिषद भोपाल के जीवन नामदेव द्वारा राजेंद्र कुमार नामदेव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। हरि प्रसाद पाल / 18 मई, 2026