खरगोन (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी का पंडित दिनदयाल प्रषिक्षण महाअभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। राधा रिसोर्ट में आयोजित प्रषिक्षण वर्ग में प्रदेष के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 12 विभिन्न विषयों एवं एक उद्घाटन एवं एक समापन सत्र के चलते 14 सत्र में यह प्रषिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रषिक्षण में पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और प्रशिक्षित कार्यकर्ता विचारधारा की रीढ़ होते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कार्य पद्धति विषय पर अपनी बात रखते हुए पदाधिकारियों, शीर्ष नेताओं को कार्यकर्ताओं से अपनत्व का भाव रखने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने सीख देते हुए कहा कि पद मिलने पर नेता, पदाधिकारी अहंकार न करें। जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ही सफलता का माध्यम है। ईएमएस / 18/05/2026