मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नार्वे के प्रतिष्ठित नागरिक और राजकीय सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस विशेष सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान भारत-नार्वे के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है। यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त 32 वां सम्मान, विश्व पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण भी है। प्रधानमंत्री मोदी को नार्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। हरि प्रसाद पाल / 18 मई, 2026