राज्य
आपदा प्रबंधन एवं सिंहस्थ की विभिन्न व्यवस्थाओं के विषय पर हुई चर्चा भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - एनडीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। एनडीएमए के प्रतिनिधिमंडल ने सिंहस्थ-2028 की तैयारी और तत्समय विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रबंधन सहित प्रदेश में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में एनडीएमए के सदस्य कृष्णा एस. वत्सा, कर्नल के.पी. सिंह तथा गृह सचिव, मप्र शासन सुश्री कृष्णा वेणी देसावतु सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। हरि प्रसाद पाल / 18 मई, 2026