क्षेत्रीय
18-May-2026


नरसिंहपुर (ईएमएस) । जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आगजनी की घटना होने पर मरीजों को बचाना और अग्निशामन यंत्र का उपयोग करने के संबंध में नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण होमगार्ड विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के फायर सेफ्टी नोडल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र रिपुदमन सिंह, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, अस्पताल सहायक प्रबंधक श्री राजेंद्र डेहरिया एवं प्रशिक्षण प्रदान करने वाले होमगार्ड के श्री सुंदर उम्रे अपने प्रशिक्षण दल सहित मौजूद थे। मेरावी/ ईएमएस / 18/05/2026