क्षेत्रीय
प्रथम चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 मई 2026 तक नरसिंहपुर (ईएमएस) । प्राचार्य डाइट नरसिंहपुर ने बताया कि डीएलएड द्विवर्षीय नियमित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाईन के माध्यम से 15 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मई 2026 से 29 मई 2026 तक चलेगी। कक्षा 12वीं उत्तीर्ण एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पदस्थ व्यवसायिक रुप से अप्रशिक्षित शिक्षक डीएलएड में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते है। मेरावी/ ईएमएस / 18/05/2026