क्षेत्रीय
18-May-2026


नरसिंहपुर (ईएमएस) । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में स्टेडिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार 18 मई 2026 को सम्पन्न हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं नगरीय निकायों के पार्षदगण तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मतदाता सूची शुद्ध व त्रुटिरहित करने की अपील की। उन्होंने बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशो से भी अवगत कराया। जिले में मतदाता सूची के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से आ रहे प्रेक्षक के संबंध में भी चर्चा की गई जो कि 22 मई 2026 से 26 मई 2026 तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मेरावी/ ईएमएस / 18/05/2026