क्षेत्रीय
18-May-2026


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई नरसिंहपुर (ईएमएस) । कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में करें। आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। बैठक में उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत पौधरोपण के कार्य, सूक्ष्म सिंचाई विस्तार और प्रशिक्षण के कार्यों की समीक्षा की गई। इसी प्रकार से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने संबल 2.0 योजनांतर्गत पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत संबंधित समस्याओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए विद्युत की निरंतर सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजित बैठक में जल संचय जनभागीदारी 2.0 के अंतर्गत कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इत्यादि विभाग के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संबल योजना के प्रकरण तथा उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं और उपार्जन क्रय करने के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने किसानों को मापदंड अनुसार खाद का वितरण करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, संबल योजना, पीएम जनमन आवास योजना, खाद्य वितरण, उपार्जन केन्द्र, लंबित पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण, पीएम आवास योजना-शहरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं, एक बगिया मां के नाम परियोजना इत्यादि की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि कोई भी शासकीय भवन जर्जर हालत में न रहे इसके लिए सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ भवनों या स्कूलों का निरीक्षण कर लें। यदि कोई शासकीय भवन मरम्मत करने योग्य हो तो मरम्मत करवा लें। जिससे आगामी वर्षा ऋतु में किसी भी प्रकार की समस्या न रहे। उन्होंने इसी प्रकार से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बैठक में आयुष्मान भारत निरामय योजनांतर्गत हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। मेरावी/ ईएमएस / 18/05/2026