क्षेत्रीय
19-May-2026
...


- गोराबाजार पुलिस की कार्यशैली से परेशान जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार थानांतर्गत आयुध निर्माणी से सेवानिवृत्ति इंजीनियर के कजरवारा पुरानी बस्ती स्थित घर में हुई चोरी की वारदात के आरोपियों को पकडऩे में गोराबाजार पुलिस की निष्क्रियता से परेशान पीडि़त परिवार ने कल अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें चोरी की वारदात के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शर्मा ने गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी को निर्देश देकर घटना की जांच कर चोरी के आरोपियों को जल्द पकड़ कर माल बरामद करने कहा है। पीडि़त परिवार ने ज्ञापन के माध्यम से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवीी कैमरों से साक्ष्य जुटाकर संदेहियों से पूछताछ कर समान को बरामद कर चोरों को पकडऩे की मांग की है। ज्ञात हो कि गत 10 मई को पीडि़त परिवार ने गोराबाजार थाना में घर में हुर्इी चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से एक सप्ताह बाद भी थाना के किसी भी अधिकारी ने चोरी के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। आयुध निर्माण खमरिया से सेवानिवृत्त ग्रेड ए इंजीनियर कंधीलाल उपाध्याय के सूने घर में रखी अलमारी का लॉक तोड़े बिना ही आरोपियों ने अलमारी के ऊपरी भाग में पेंचकस फंसाकर लॉक खोल लिया था। आरोपी घर के दरवाजे के एलड्राप के स्क्रू काटकर अंदर घुसे थे। नकबजनी को अंजाम देने के तरीके से आरोपी शातिर चोर नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर कंधीलाल उपाध्याय, विवेक रंजन शुक्ला, अटल उपाध्याय, ब्रजेश मिश्रा, अमन उपाध्याय मौजूद थे। ..../ईएमएस / 19 मई 2026