जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर व पाटन थानान्तर्गत दो अलग-अलग चोरी की वारदातों में अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों के ताले तोड़कर नगदी, कीमती जेवर, मोबाईल फोन एक लैपटॉप व दो हाथ घड़ी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सूने घर से नगदी जेवर व मोबाईल चोरी................. गोरखपुर थानान्तर्गत एनएफडी गार्ड कालोनी रामपुर गोरखपुर निवासी अंकित कुमार साहू एमपीईबी में नौकरी करते हैं। गत 16 मई की रात लगभग 9 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर अपनी ससुराल सिवनी गया था। दूसरे दिन रात लगभग साढ़े नौ बजे उसकी पड़ोसी पूजा सिंह ने बताया कि घर का ताला टूटा है और चोरी हो गई है। अंकित सिवनी से घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था वहीं अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, वाली, टीवी दस हजार कैस, एक एन्डाईड मोबाईल, एक की पैड, लैपटाप व दो हाथ घड़ी गायब थी। सूने घर से नगदी, जेवर चोरी............... पाटन थानान्तर्गत थापक मोहल्ला पाटन में रहने वाली श्रीमती रूबी पटेल गत 15 मई की सुबह 11 बजे पंजाब के लोगों के साथ जबलपुर में रिश्तेदारी में लगुन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी घर पर ताला लगा हुआ था। उसकी मां सुनीता पटेल पड़ोस में ही रहती है जिन्होंने कल सुबह 6 बजे अपनी बेटी रूबी को फोन पर सूचना दी थी कि तुम्हारे घर का ताला टूटा है और सामान बिखरा है। घटना की जानकारी मिलने पर रूबी घर वापिस आई तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा था अलमारी में रखे 15 हजार रूपए, दो जोड़ी पायल तथा सोने की नथ गायब थी। ..../ ईएमएस / 19 मई 2026