राष्ट्रीय
19-May-2026
...


- अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा मुंबई (ईएमएस)। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया है इस वीडियो में ईरान में मौजूद प्राचीन विष्णु मंदिर का उल्लेख है यह मंदिर होर्मूज से लगा हुआ है। ईरान के होर्मुज़ तट के किनारे स्थित 134 साल पुराना विष्णु मंदिर आज भी भारतीय संस्कृति और इतिहास की अनूठी पहचान है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1888 में भारतीय व्यापारियों द्वारा कराया गया था, उस समय व्यापार के सिलसिले में ईरान आते-जाते थे। मंदिर की वास्तुकला में भारतीय और फारसी शैली का सुंदर संगम दिखाई देता है। भगवान विष्णु और बुद्ध की प्रतिमाएं मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की नटराज मुद्रा की प्रतिमा स्थापित है। इसके साथ ही यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं भी मौजूद हैं, जो धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक मेलजोल का प्रतीक मानी जाती हैं। मंदिर में आने वाले पर्यटक इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से देखते हैं। संग्रहालय भी आकर्षण का केंद्र मंदिर के एक कमरे को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है, जहां पुराने दस्तावेज, तस्वीरें और ऐतिहासिक वस्तुएं सुरक्षित रखी गई हैं। यह मंदिर आज भी भारत और ईरान के सांस्कृतिक संबंधों की जीवंत मिसाल है। ईरान और भारत का रिश्ता हजारों वर्ष पुराना है। भारत और ईरान में दोनों देशों की संस्कृतियां और परंपराएं देखने को मिलती हैं। एसजे / 19 मई 26