राष्ट्रीय
कोल्हापुर (ईएमएस)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ससुर ने अपने दामाद के स्वागत के लिए खास ‘कोल्हापुरी चप्पल’ बनवाई है। डेढ़ किलो चांदी से तैयार इस अनोखी चप्पल की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इसे बनाने में कोल्हापुर के एक कारीगर को करीब 8 दिन लगे। जानकारी के मुताबिक, इस काम के लिए कारीगर को 22 हजार रुपये मजदूरी दी गई। यह चप्पल अपनी अनोखी डिजाइन और महंगी कीमत के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। एसजे / 19 मई 26