राष्ट्रीय
19-May-2026


- केंद्र सरकार की राष्ट्रीय जल मेट्रो नीति नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्र सरकार ने देश में जल-आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जल मेट्रो नीति तैयार की है। इस योजना के तहत देश के 18 शहरों में चरणबद्ध तरीके से वाटर मेट्रो सेवा शुरू किए जाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क यातायात पर दबाव कम करना, प्रदूषण घटाना, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। नीति में इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड नौकाओं के उपयोग, आधुनिक टर्मिनल, सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल टिकटिंग जैसी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। कोची की वाटर मेट्रो परियोजना की सफलता को मॉडल बनाकर अन्य शहरों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। इससे पर्यटन, रोजगार और शहरी कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है। एसजे / 19 मई 26