जबलपुर, (ईएमएस)। मझौली थाना अतंर्गत ग्राम मुडारी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए| मझौली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुडारी निवासी 29 वर्षीय श्रीमति रानी मेहरा गत रात करीब 10.30 बजे पक्के वाले मकान में बाहर से ताला लगा कर अपने पति राज कुमार और बच्चे कार्तिक एवं वंशिका के साथ घर के कच्चे वाले कमरे में सो गई थी| ससुर घर के बाहर आंगन में सोए थे| सुबह करीब 4 बजे पति राज कुमार मेहरा, ससुर मुन्ना लाल पत्ती तोडने के लिए उठे तो रानी ने उनके लिए चाय बनाई और दोबारा सो गयी। सुबह करीब 6 बजे उठी तो देखा कि पक्के वाले मकान का ताला टूटा था। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर सोने की एक पांचाली, एक नग मंगल सूत्र, एक छोटा मंगल सूत्र, एक जोडी कान की झुमकी, दो नग हाय चंद्रमा, चांदी की एक जोडी पायल पुरानी इस्तमाली, एक जोडी छोटी पायल, 3 नग चैन, 2 नग संतान साते की चूडी एक खुसना, 2 नग चांदी की गुडिया की पायल, 2 नग चांदी की अंगूठी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 19 मई 2026 / 05.12