क्षेत्रीय
19-May-2026
...


- सीईओ जनपद भिण्ड ने ग्राम पंचायत लहरोली, हारकीजमेह का किया निरीक्षण जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर, शोक पिट एवं मां की बगिया का लिया जायजा भिंड ( ईएमएस ) | सीईओ जनपद भिण्ड सुश्री शालू दोहरे के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत लहरोली, हारकीजमेह में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर, शोक पिट एवं मां की बगिया का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित शर्मा एवं उपयंत्री श्री विवेक अग्रवाल भी उपस्थित रहे। टीम ने सरपंच व सचिव से स्थलों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से आकलन कराया और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने हेतु जरूरी तकनीकी तथा व्यवस्थागत सुझाव दिए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि निर्धारित कार्य साफ-सफाई, ढाल सुधार, जल संचयन संरचनाओं की मरम्मत और आवश्यक पौधरोपण—को 30 तारीख से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि अमृत सरोवर व शोक पिट के सुचारु संचलन से क्षेत्र में जलभंडार में सुधार होगा तथा मां की बगिया के सौंदर्यीकरण से सामाजिक व पर्यावरणीय लाभ सुनिश्चित होंगे।