क्षेत्रीय
19-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत बल्देवबाग अग्रवाल मोटर्स के पास एक ट्रांसपोर्ट कर्मी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया| 26 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कर्मी सोमवार की रात घर नहीं लौटे, सुबह उनकी लाश मिली| लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदौल मंदिर के पास थाना कोतवाली निवासी 56 वर्षीय गुड्डू यादव एक ट्रांसपोर्ट में काम करता था| रविवार की रात वह काम से घर नहीं लौटा| उसकी तलाश करने पर बल्देवबाग अग्रवाल मोटर्स के पास उसकी लाश मिली| पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया| मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा| पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है। सुनील साहू / मोनिका / 19 मई 2026 / 05.13