ग्वालियर ( ईएमएस ) ।अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर में आज हुतात्मा नाथूराम गोडसे जी की 116 वीं जयंती समारोह में श्री राम मंदिर फलका बाजार से रैली निकाल कर हुतात्मा नाथूराम गोडसे मंदिर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय, जिला मंत्री आनंद माहौर,महिला हिन्दू महासभा की महिला अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा,युवक हिन्दू महासभा के राहुल गुप्ता, गौरक्षा के संभाग प्रमुख धर्मेन्द्र बरेलिया, हेमराज जाटव, कल्लू प्रजापति,सूरज माहौर, रोहित जाटव,ने नमन किया। अम्बाला से आई आवाज, वीर गोडसे ज़िंदाबाद, के नारे लगाए एवं अनेकों गोडसे भक्तों ने महाआरती की। आनन्द माहौर को गोडसे रत्न से सम्मानित किया गया। आतिशबाजी भी की गई। हिन्दू महासभा नेताओं ने कहा कि पूरे देश के अंदर पोटैटो नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगनी चाहिए जिससे देश का विभाजन करने वालों के इतिहास को युवा पीढ़ी जाने। 19 मई को 116 स्थानों पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हुतात्मा गोडसे जी को नमन किया। मुख्य आयोजन हिंदू महासभा भवन, हुतात्मा नाथूराम गोडसे मन्दिर में सुबह दस बजे चित्र पर माल्यार्पण कर महाआरती की। तथा मिष्ठान प्रसाद वितरण किया ।