बिलासपुर (ईएमएस)। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद की नई कमेटी प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा और सचिव अमरजीत सिंह दुआ के नेतृत्व में सौजन्य भेंट करने पंजाबी समाज के गणमान्य सदस्यों के साथ नगर विधायक अमर अग्रवाल से मिलने पहुंचे । इस अवसर पर बहुत सी सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में समाज के सदस्यों से बाते हुई। अमर अग्रवाल ने सिख समाज का आभार किया और कहा कि मुझे सिख समाज का हमेशा से सहयोग एवं साथ मिलता आया है । प्रधान परमजीत सिंह सलूजा ने भी उनका शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर धन्यवाद किया और कहा कि शहर के विकास में समाज का सहयोग हमेशा रहेगा। अमर अग्रवाल ने बड़े ही आत्मीयता और स्नेह के साथ समाज के सदस्यों का स्वागत किया। समाज के सभी सदस्यों ने अमर अग्रवाल को प्रदेश कोर कमेटी में शामिल किए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं दी। जिसमें कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी, सुरेंद्र गुंबर, नरेंद्र सिंह सलूजा, जगमोहन सिंह अरोरा, तविंदर पाल सिंह अरोरा, इंदर सलूजा, असित पाल सिंह जुनेजा, मंजीत सिंह अरोरा, सुरेंद्र अजमानी, राजेंद्र सिंह गुरु दत्ता, सुरेंद्र सिंह गुरुदत्ता ,प्रीतपाल सिंह गंभीर, सुरेंद्रपाल सिंह होरा, महेंद्र सिंह चावला, अमोलक सिंह सलूजा, जसवीर सिंह गांधी, नितिन छाबड़ा, सतिंदर सिंह गांधी, बलजीत सिंह खनूजा, बलजीत सिंह गंभीर, अंशु अजमानी ,राजकुमार सलूजा, अमनदीप सिंह होरा ,गुरदयाल सिंह राजपाल ,विंकू भाटिया, बंटी छाबड़ा, रमन दीप सिंह सलूजा ,गुरप्रीत सिंह गुरुदत्त, विशु अजमानी, तेजपाल सिंह सलूजा, आशीष जुनेजा शामिल थे। - 19 मई 2026