टेस्ट में उपकप्तान बने केएल राहुल एकदिवसीय सीरीज में विराट, रोहित और पांड्या भी शामिल बुमराह को दिया गया आराम मुंबई (ईएमएस)। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में उतरेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चयन समिति ने मंगलवार को इन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। दोनो ही प्रारुपों में शुभमन ही कप्तानी करेंगे। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को एकदिवसीय टीम में बनाये रखा गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एकदिवसीय टीम में जगह मिली है पर उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। केएल राहुल टेस्ट को टीम में उप-कप्तान मिली है। टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाकर केवल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन, देवदत्त पड्डिकल, के अलावा स्पिन ऑलरउउर वॉशिंगटन सुंदर, बल्लेबाज नितीश राणा और तेज गेंदबजा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा उभरते हुए खिलाड़ियों एम सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को भी टीम में जगह मिली है। वहीं एकदिवसीय टीम में श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी है। इस टीम में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है पर इनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसके अलावा विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर को भी इस सीरीज के लिए शामिल किया गया है। कार्यक्रम एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं 14 जून से एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होगी। एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के शेष मैच 17 और 20 जून को लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। एकदिवसीय मुकाबलों की शुरुआत भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम: 6-10 जून: एकमात्र टेस्ट मैच (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में सुबह 9.30 से शुरू होगा। एकदिवसीय सीरीज 14 जून: पहला वनडे मैच (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला) 17 जून: दूसरा वनडे मैच (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ) 20 जून: तीसरा वनडे मैच (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई) सभी मैच दोपहर 1.30 से शुरु होंगे। टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)। एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे। गिरजा/ ईएमएस 19मई 2026