चेन्नई (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही अंक तालिका में काफी बदलाव आया है। आरसीबी की टीम 18 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है। वहीं गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लिया है और सनराइजर्स हैदराबाद भी 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर चुकी है। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और राजस्थान रॉयल्स 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं, सीएसके की टीम के भी 12 अंक हैं और वह छठवें स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के भी अब 12 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। वहीं केकेआर 11 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। अंक तालिका में पहले ही मुंबई इंडियंस बाहर हो गयी है और वह आठ अंकों के साथ नवे स्थान पर है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी 8 अंकों के साथ ही कम रन रेट के कारण दसवें स्थान पर है। हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की रैस में नंबर वन बने सीएसके के खिलाफ 47 रनों की पारी के साथ ही हेनरी क्लासेस कुल 555 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में नंबर ए पर पहुंच गये हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में अभी भी भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर बने हुए हैं। ऑरेंज कैप की सूची बल्लेबाज मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के हेनरिक क्लासेन 13 13 555 50.45 155.90 44 25 साई सुदर्शन 13 13 554 46.17 157.83 55 25 शुभमन गिल 12 12 552 46.00 160.47 50 27 विराट कोहली 13 13 542 54.20 164.74 57 21 केएल राहुल 13 13 533 44.42 171.94 51 27 अभिषेक शर्मा 13 13 507 42.25 201.99 46 38 ईशान किशन 13 13 490 37.69 179.49 49 26 वैभव सूर्यवंशी 12 12 486 40.50 234.78 43 43 संजू सैमसन 13 13 477 47.70 166.20 53 24 कूपर कोनोली 13 12 473 47.30 162.54 39 32 पर्पल कैप सूची गेंदबाज मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन दिए चार विकेट हॉल भुवनेश्वर कुमार 13 51.0 306 24 16.38 393 1 कगिसो रबाडा 13 50.0 300 21 21.95 461 0 अंशुल कंबोज 13 46.2 278 20 23.70 474 0 जोफ्रा आर्चर 12 44.0 264 17 23.53 400 0 ईशान मलिंगा 13 46.2 278 17 25.53 434 1 प्रिंस यादव 12 45.0 270 16 24.00 384 0 राशिद खान 13 45.5 275 16 24.94 399 1 कार्तिक त्यागी 12 43.0 258 16 25.38 406 0 मोहम्मद सिराज 13 48.0 288 14 29.43 412 0 जेमी ओवर्टन 10 28.0 168 14 17.79 249 1 ईएमएस 19 मई 2026