क्षेत्रीय
19-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद, पार्श्वनाथ शाखा, हनुमानताल, चन्दना संभाग का शपथ ग्रहण समारोह नन्हें मंदिर धर्मशाला प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण द्वारा श्रीमती दिया गोयलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे अरविन्द गोयल, ‘विहान’, ट्रस्टी - डी.एम. जैन शिक्षा समिति, सुशील गर्ववाल, ट्रस्टी - नेह ट्रस्ट कमेटी, अनुज जैन गर्ववाल, संस्थापक छात्रा शिक्षा संस्था, मध्यप्रदेश एवं श्रीमती रानी जैन का स्वागत शाखा बहनों द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन ‘सोलार’, सचिव श्रीमती सीमा जैन, कोषाध्यक्ष श्रीमती सारिका जैन सहित नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। इस अवसर पर शाखा बहनों द्वारा एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक गीतों की प्रस्तुति का दायित्व निभाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील जैन ‘नीलम’ एवं संचालन मनोज जैन, संगीता चौधरी एवं आभार प्रदर्शन नीता जैन ने किया। सुनील साहू / मोनिका / 19 मई 2026 / 06.45